अब तक 10 लाख से अधिक लोग ले चुके हैं, खेलो इंडिया को सफल बनाने की शपथ

18

अब तक 10 लाख से अधिक लोग ले चुके हैं, खेलो इंडिया को सफल बनाने की शपथ


नई दिल्ली, केंद्र सरकार के खेलो इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए अब तक 10 लाख से अधिक लोग शपथ ले चुके हैं।

केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बीते दिनों खेलो इंडिया शपथ को लांच किया था। इसके अलावा खेलो इंडिया एंथम अपने लांच के दो दिनों के भीतर 20 करोड़ लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है।

अब तक 11 लाख लोग खेलो इंडिया शपथ ले चुके हैं। खेलो इंडिया शपथ को इन खेलों को सफल बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

खेलो इंडिया के माध्यम से भारत सरकार कम उम्र में ही प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर भारत के चैम्पियन के तौर पर तैयार करना चाहती है।

इंडिया में खेलो को नयी पहचान

खेलो इंडिया शपथ जैसे और जितना हो सके, लोगों को देश की खेल भावना को बनाए रखने और उसे बढ़ाने का संदेश देता है। यह उस क्रांतिकारी अभियान के प्रति भारत का शपथ है, जिसके तहत जमीनी स्तर से खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें वैश्विक स्तर पर चमकने के लिए तैयार किया जाएगा।

इस अभियान के तहत पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का आयोजन 31 जनवरी से 8 फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी के पांच आयोजन स्थलों पर होगा। इसके तहत 16 खेलों में 3200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और 199 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए अगर आप भी शपथ लेना चाहते हैं तो आपको “खेलो इंडिया डॉट जीओवी डॉट इन” पर लॉग इन करना होगा या फिर 902-900-1431 पर मिस्ड कॉल देकर भी आप यह शपथ ले सकते हैं।


इसे भी पढ़े :- मुद्रास्फीति को कैसे नियंत्रित किया जाता है जाने

भारत में अप्रत्यक्ष करदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी

Google पर 2017 में सबसे ज्यादा खोजे गये टॉपिक्स

मज़ेदार फ्री किताब डाउनलोड करने के ये 8 स्थान

2017 में प्रमुख नियुक्ति जिन्होंने सभी को चौंका दिया आइए जानते हैं.

औषधीय पौधे और जड़ी बूटियां रोचक बातें

आयुर्वेद क्या है, जाने रोचक बाते

विकास चक्र को कायम रखने हेतु मानव पूंजी और कृषि उत्‍पादकता में त्‍वरित सुधार किए जाने की विशेष आवश्‍यकता

क्या है राष्ट्रीय युवा दिवस? जाने स्वामी जी की 155वीं जयंती पर विशेष

भारत में क्रिसमस

यूनानी के सिद्धांत और अवधारणाएं, चिकित्सा विज्ञान, औषध नियंत्रण, भेषज प्रयोगशाला, अनुसंधान, अस्पताल और औषधालय, शिक्षा

सीडब्ल्यूसी की बैठक: कांग्रेस प्रमुख के रूप में राहुल अपने महान-महान दादा द्वारा निर्धारित परंपरा को आगे बढ़ाएंगे

डीजीसीए ने भारत में विमानों को नागरिक उड़ानों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति दी है.

न छोड़ें धैर्य का साथ चाहें कितनी भी मुश्किल हो परिस्थितियां, पूरा पढ़े तो जाने

सरकार सभी छात्रों को सर्वश्रेष्‍ठ शिक्षक, अवसंरचना एवं छात्रवृत्तियां उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है – श्री प्रकाश जावडेकर